अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के काफिले में खड़ी एक SUV कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइडेन अपने कैंपेन सेंटर के दौरे पर थे। घटना में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडेन सुरक्षित हैं। बाइडेन जब कैंपेन हेडक्वार्टर से अपनी बख्तरबंद SUV की ओर जा रहे थे तभी एक कार ने अमेरिकी खुफिया सेवा के वाहन को टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त SUV का उपयोग राष्ट्रपति की सुरक्षा में मुख्यालय के पास चौराहों पर नाकाबंदी करने के लिए किया गया था।
