China Protest: चीन (China) में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कुछ ग्रामीण बैंकों (Rural-Based Banks) ने लोगों की जमा राशि को फ्रीज कर दिया है। इसी से नाराज लोग चीन के शहर झेंग्झौ में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि रविवार को सुरक्षा कर्मियों भीड़ को सख्ती से खदेड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए।
बैंकों ने अप्रैल में लाखों डॉलर की जमाराशियां फ्रीज दीं और ग्राहकों को बताया कि वे अपने इंटरनल सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं। जमाकर्ताओं ने कहा कि बैंकों ने इस मामले पर कोई नोटिस भी जारी नहीं किया है।
हालांकि, बैंको की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। चीनी मीडिया ने बताया है ऐसा अनुमान है कि 1.5 अरब डॉलर की रकम फ्रीज की गई है और अधिकारी तीनों बैंकों की जांच कर रहे हैं।
कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को चीन के केंद्रीय बैंक की झेंग्झौ शाखा के बाहर करीब 1,000 लोग जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो और तस्वीरों में कई जमाकर्ताओं को बैनर लहराते और सुरक्षा गार्डों पर प्लास्टिक की बोतलें फेंकते हुए देखा गया है। इसके सुरक्षा बल कुछ प्रदर्शनकारियों को घसीटकर ले गए।
चीन में बैंकों के खिलाफ आम लोगों का प्रदर्शन
40 साल के झांग नाम के एक प्रदर्शनकारी ने रॉयटर को बताया, "मैं इतना दुखी हूं कि मैं आपको इसे समझा भी नहीं सकता।" झांग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है झेचेंग हुआंगहुई कम्युनिटी बैंक में जमा किए गए लगभग 1,70,000 युआन (25,000 डॉलर) वापस मिल सकते हैं।
चीन में बैंकों के खिलाफ आम लोगों का प्रदर्शन
झांग ने कहा कि उनके पैर और अंगूठे में चोटें आई हैं और चार अज्ञात सुरक्षाकर्मी उन्हें दोपहर के करीब उठा ले गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की संख्या प्रदर्शनकारियों से करीब तीन गुना हो गई।
चीन में बैंकों के खिलाफ आम लोगों का प्रदर्शन
झांग ने आगे कहा, "उन्होंने यह नहीं कहा कि अगर हमने जाने से इनकार कर दिया, तो वे हमें मार देंगे। उन्होंने लाउडस्पीकर पर यह कहा कि हम याचिका दायर करके कानून तोड़ रहे हैं। यह हास्यास्पद है। ये तो बैंक हैं, जो कानून तोड़ रहे हैं।"
चीन में बैंकों के खिलाफ आम लोगों का प्रदर्शन
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, युज़ौ शिनमिनशेंग विलेज बैंक और शांगकाई हुइमिन कंट्री बैंक इसमें शामिल हैं। अधिकारियों की तरफ से अवैध तरीके से पैसे उगाही करने की जांच की जा रही है।
देश भर के 1,000 से ज्यादा जमाकर्ताओं ने अपने पैसे निकालने की कोशिश करने के लिए पिछले महीने झेंग्झौ में इकट्ठा होने की योजना बनाई थी। मगर उन्हें Covid-19 नियमों को चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। बाद में पांच अधिकारियों को स्वास्थ्य संहिता सिस्टम का दुरुपयोग करने के लिए दंडित किया गया।