Get App

चीन के सिचुआन राज्य में हिली धरती, नौ साल का सबसे तगड़ा भूकंप

चीन के सिचुआन राज्य में 9 वर्षों का सबसे तगड़ा भूकंप आया जिसके चलते कम से कम सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 3:07 PM
चीन के सिचुआन राज्य में हिली धरती, नौ साल का सबसे तगड़ा भूकंप
आज जो भूकंप आया है, वह सिचुआन में 2013 के बाद से सबसे शक्तिशाली माना जा जार रहा है और इसके झटके चेंगडू, शियान और चंगशा तक महसूस किए गए हैं।

चीन के सिचुआन राज्य में 9 वर्षों का सबसे तगड़ा भूकंप आया जिसके चलते कम से कम सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। चीन के टेलीविजन सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सिचुआन (Sichuan) राज्य में पश्चिमी हिस्से में स्थित पहाड़ी क्षेत्र में 5 सितंबर को 12:52 pm (स्थानीय समय) 6.8 तीव्रता वाला मजबूत भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके चलते कम से कम सात लोगों की जिंदगी खत्म होने की जानकारी अब तक सामने आई है।

कहां है भूकंप का केंद्र

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र सिचुआन की राजधानी चेंगडू (Chengdu) से दक्षिण पश्चिम में 180 किमी दूर 16 किमी की गहराई पर है। भूकंप का केंद्र ल्यूडिंग शहर में है। भूकंप आने के कुछ ही मिनट के भीतर चेंगडू से 100 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित यान में भी 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें