Get App

China: प्रदर्शनकारियों से बैंकों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे टैंक, लोगों को याद आई तियानमेन स्क्वायर की घटना

China Banking Crisis : चीन में कई बैंकों ने 'सिस्टम अप्रग्रेड' के नाम पर हेनान और अनहुई प्रांतों के लोगों अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे, जिसके बाद से जनता इन बैंक के खिलाफ सड़कों पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 5:09 PM
China: प्रदर्शनकारियों से बैंकों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे टैंक, लोगों को याद आई तियानमेन स्क्वायर की घटना
चीन में प्रदर्शनकारियों से बैंकों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे टैंक

चीन (China) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें चीन की सड़कों पर टैंक (Tank) चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स का हवाला देते हुए, रेडिट पर यूजर्स का कहना है कि फुटेज शेडोंग प्रांत में रिझाओ का है। ये टैंक एक बैंक ब्रांच की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

दरअसल यह मुद्दा पहली बार अप्रैल में सामने आया, जब साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने एक आर्टिकल में बताया कि कई बैंकों ने 'सिस्टम अप्रग्रेड' के नाम पर हेनान और अनहुई प्रांतों के लोगों अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे।

SCMP ने कहा कि तब से, Yuzhou Xinminsheng Village Bank, Shangcai Huimin County Bank, Zhecheng Huanghuai Community Bank और हेनान प्रांत में कैफेंग के New Oriental Country Bank और पड़ोसी अनहुई प्रांत में Guzhen Xinhuaihe Village Bank में जमा लोगों के पैसे फ्रीज हो गए हैं।

हेनान के वीडियो क्लिप में स्थानीय लोगों को बैंक ब्रांच तक पहुंचने से रोकने वाले टैंकों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। जैसे ही कैमरा घूमता है, टैंक की कतार पूरे ब्लॉक को कवर करती हुई दिखाई देती है। स्थानीय लोग उत्तेजित दिखते हैं, लेकिन बख्तरबंद गाड़ियों की मौजूदगी के कारण रुकने के लिए मजबूर होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें