Get App

चीन ने किया सुपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, पूरी दुनिया का परिक्रमा कर लक्ष्य पर साधा निशाना

यह मिसाइल चीन की सैन्य क्षमता में एक अहम विस्तार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2021 पर 9:07 AM
चीन ने किया सुपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, पूरी दुनिया का परिक्रमा कर लक्ष्य पर साधा निशाना

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन ने अगस्त में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले दुनिया की परिक्रमा की। यह मिसाइल चीन की सैन्य क्षमता में एक अहम विस्तार है।

अमेरिकी अधिकारियों और सरकार के बाहर के हथियार विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मिसाइल कार्यक्रम का उद्देश्य परमाणु-हथियारों से लैस सिस्टम के साथ अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा को चमका देने का एक तरीका हो सकता है।

इमरान खान का गिफ्ट घोटाला, 10 लाख डॉलर की घड़ी सहित बेच डाले दूसरे राष्ट्रध्यक्षों से मिले कई तोहफे

अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा सिस्टम वर्तमान में एक बड़े चीनी परमाणु हमले को विफल करने में सक्षम नहीं है। हालांकि बीजिंग के लिए यह चिंता की बात हो सकता है कि भविष्य में अमेरिका अपनी एंटीमिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर सकता है।

हालांकि कुछ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन इस नई मिसाइल को शायद एक गैर-परमाणु प्रणाली के रूप में बनाया सकता है, जिसका इस्तेमाल प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी बंदरगाहों या प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए किया जा सकता है।

RBI ने Paytm Payments Banks पर लगाया एक करोड़ रुपए का जुर्माना

अगर यह प्रणाली पूरी तरह से विकसित हो जाती है तो यह चीन के शस्त्रागार में शायद सबसे खतरनाक हथियार होगा। इसके अलावा चीन ICBM के लिए साइलो भी बना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अधिक सस्ता और सटीक होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें