Get App

Coronavirus: नए रूप में लौट सकती है खतरनाक कोरोना वायरस माहामारी, इस चीनी वैज्ञानिक ने किया दावा

Coronavirus: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से हाहाकार मच गया था। हालांकि अभी भी इस महामारी का खतरा बना हुआ है। चीन से निकले कोरोना वायरस ने कई वेरिएंट के रूप में पूरी दुनिया में सफर किया। अब यह फिर से नए रंग-रूप कलेवर में दस्तक दे सकता है। इस बात का दावा चीनी वैज्ञानिक ने किया है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 4:29 PM
Coronavirus: नए रूप में लौट सकती है खतरनाक कोरोना वायरस माहामारी, इस चीनी वैज्ञानिक ने किया दावा
Coronavirus: पूरी दुनिया को कोरोना वायरस का सामना फिर से करना पड़ सकता है।

Coronavirus: पूरी दुनिया अभी तक कोरोना वायरस महामारी को भूल नहीं पाई है। यह महामारी न जाने कितने बेगुनाह लोगों की जान लील गई। चारो तरफ कोरोना ने तांडव मचाया। जिस ओर महामारी गई, वहीं लाशों का अंबार लगने लगा। अभी दुनिया को मिले ये जख्म सूखे भी नहीं कि फिर- से नए रंग रूप में कोरोना वायरस महामारी की वापसी की आशंका जताई गई है। ऐसे में पूरी दुनिया की टेंशन एक बार फिर से बढ़ गई है। कोरोना वायरस के जन्मदाता चीन से ही फिर से कोरोना वायरस महामारी आ सकती है। दरअसल, चीन की चर्चित वैज्ञानिक ने बड़ा दावा कर दिया है।

चीन की बदनाम वुहान लैब से जुड़ीं वायरोलॉजिस्ट (विषाणु वैज्ञानिक) शी झेंगली (Shi Zhengli) ने कहा है कि दुनिया में कोरोना जैसी एक और भीषण महामारी आने वाली है। इस महामारी से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह बात उन्होंने अपने एक हालिया रिसर्च पेपर के जरिए कही है। उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों के साथ यह रिसर्च की है।

इन जानवरों से फैल सकती है कोरोना वायरस महामारी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक शी झेंगली (Shi Zhengli) और उनकी टीम ने रिसर्च के दौरान खासकर ऐसे वायरस पर गहराई से स्टडी की है, जो जानवरों के जरिए इंसानों में फैलते हैं। ‘इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इनफेक्शंस’ (Emerging Microbes & Infections) जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में साफ साफ उन जानवरों के बारे में जिक्र किया गया है। जिनसे कोरोना वायरस महामारी फैल सकती है। शी झेंगली और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (Wuhan Institute of Virology) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस (Corona Virus) की 40 कैटेगरी पर रिसर्च की है। इसमें आधे से ज्यादा को बेहद खतरनाक पाया गया है। रिसर्च के मुताबिक इन 20 कैटेगरी के वायरस में से 6 के बारे में पहले से ही मालूम है। जबकि 3 ऐसे वायरस हैं, जो जानवरों की कई प्रजातियों में गंभीर बीमारी फैला रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें