Get App

Credit Suisse Group के एंप्लॉयीज को मिली अच्छी खबर, बैंक ने कहा-बोनस के पूरे पैसे तय वक्त पर मिलेंगे, इंक्रीमेंट भी होगा

Credit Suisse के अधिग्रहण के लिए UBS 3.3 अरब डॉलर की कीमत चुकाएगा। यह पूरी तरह से स्टॉक डील होगी। अधिग्रहण की प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। क्रेडिट सुइस ने कहा है कि तब तक उसके ग्राहकों को पहले की तरह बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेगी

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 9:48 AM
Credit Suisse Group के एंप्लॉयीज को मिली अच्छी खबर, बैंक ने कहा-बोनस के पूरे पैसे तय वक्त पर मिलेंगे, इंक्रीमेंट भी होगा
अधिग्रहण से ठीक पहले क्रेडिट सुइस ने अपने एंप्लॉयी को मेल भेजा है। इसमें उसने कहा है कि 24 मार्च को एंप्लॉयीज को बोनस मिल जाएगा।

Credit Suisse Group का समय खराब चल रहा है। लेकिन, इसके एंप्लॉयीज के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बोनस का पैसा मिलेगा। उनका इक्रीमेंट भी समय पर होगा। दरअसल, क्रेडिट सुइस ने कहा है कि उसके अधिग्रहण के बावजूद कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण UBS Group AG करने जा रहा है। अब तक दोनों बैंकों के बीच आपस में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा थी। अधिग्रहण से ठीक पहले क्रेडिट सुइस ने अपने एंप्लॉयी को मेल भेजा है। इसमें उसने कहा है कि 24 मार्च को एंप्लॉयीज को बोनस मिल जाएगा। एंप्लॉयीज की सैलरी पर भी अधिग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा। मेल में यह भी कहा है कि कुछ देशों में क्रेडिट सुइस की इकाइयों में बोनस का पेमेंट हो चुका है।

3.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगा UBS

Silicon Valley Bank (SVB) के डूबने की खबर 10 मार्च को आई थी। इसके बाद अेमिरकी बैंकिंग सेक्टर में क्राइसिस बढ़ने की खबरें आई। फिर, यह संकट अमेरिकी की सीमा से बहर निकल यूरोप तक बढ़ गया। क्रेडिट सुइस सहित कुछ बैंक भी डूबने के करीब पहुंच गए। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए रेगुलेटर्स और सरकार को आगे आना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद यूपीएस ग्रुप Credit Suisse का अधिग्रहण करने को तैयार हो गया है। इसके लिए वह 3.3 अरब डॉलर की कीमत चुकाने जा रहा है। यह डील पूरी तरह से शेयरों में होगी। इस डील को सरकार की गारंटी हासिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें