बुरी खबर! Credit Suisse में होगी 5,000 लोगों की छंटनी, कॉस्ट घटाने की कोशिश कर रहा बैंक

जॉब कट का आंकड़ा क्रेडिट सुइस और उसके नए चीफ एग्जीक्यूटिव्स के सामने मौजूद चुनौतियों के आधार पर तय है सकता है। इन दिनों बैंक कई स्कैंडल्स का सामना करने के बाद पटरी पर आने की कोशिश कर रहा है

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 11:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Credit Suisse पहले ही कह चुका है कि वह मीडियम टर्म में कॉस्ट घटाकर 15.5 अरब स्विस फ्रैंक (15.8 अरब डॉलर) नीचे लाएगा, जबकि इस साल कॉस्ट 16.8 अरब फ्रैंक रही है

Credit Suisse : क्रेडिट सुइस अपने स्टाफ में बड़ी कटौती यानी छंटनी की योजना बना रही है। इस क्रम में बैंक लगभग 5,000 लोगों की छंटनी कर सकती है, जिसका मतलब है कि क्रेडिट सुइस अपने 10 कर्मचारियों में एक को निकालने जा रहा है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया, स्विट्जरलैंड का दूसरा बड़ा बैंक कॉस्ट में कटौती के तहत यह कदम उठाने जा रहा है।

कई स्कैंडल्स के बाद ट्रैक पर आने की कोशिश कर रहा बैंक

जॉब कट का आंकड़ा क्रेडिट सुइस और उसके नए चीफ एग्जीक्यूटिव्स के सामने मौजूद चुनौतियों के आधार पर तय है सकता है। इन दिनों बैंक कई स्कैंडल्स का सामना करने के बाद पटरी पर आने की कोशिश कर रहा है।


Multibagger Stock : इस सरकारी कंपनी के शेयर ने साल भर में दिया 72% रिटर्न, रोज बना रहा नया हाई

बैंक ने कई बार अनुरोध करने पर इस खबर को अटकलबाजी बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने तीसरी तिमाही के अर्निंग्स के आंकड़ों के साथ अपने स्ट्रैटजी रिव्यू पर कोई जानकारी देगी।

क्रेडिट सुइस के लिए हैं बदलाव का साल

क्रेडिट सुइस ने 2022 को एक ‘बदलाव’ का साल करार दिया है। इस साल नेतृत्व में बदलाव के साथ इनवेस्टमेंट बैंकिंग में जोखिम में कमी और वेल्थ मैनेजमेंट के लिए रिस्ट्रक्चरिंग की गई है।

एक सूत्र ने कहा, जॉब कट को लेकर बातचीत जारी है और छंटनी का आंकड़ा अभी भी बदल सकता है। स्विट्जरलैंड के समाचार पत्र ब्लिक ने हाल में 3,000 से ज्यादा लोगों की छंटनी की खबर दी थी।

क्या LIC बोनस-डिविडेंड से बचने के लिए कर रही प्लानिंग? नॉन पार्टिसिपेटिंग बिजनेस में बढ़ाएगी मार्केट शेयर

कॉस्ट घटाने की योजना पर काम कर रहा बैंक

Credit Suisse पहले ही कह चुका है कि वह मीडियम टर्म में कॉस्ट घटाकर 15.5 अरब स्विस फ्रैंक (15.8 अरब डॉलर) नीचे लाएगा, जबकि इस साल कॉस्ट 16.8 अरब फ्रैंक रही है। हालांकि, अभी तक जॉब कट के लिए प्लान तैयार नहीं किया गया है।

Ulrich Koerner को एक महीने पहले ही क्रेडिट सुइस के सीईओ पद पर प्रमोट किया गया है। उनके ऊपर इनवेस्टमेंट बैंकिंग को दुरुस्त करने और कॉस्ट में 1 अरब डॉलर की कटौती करने की जिम्मेदारी है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।