Get App

क्रिप्टो एक्सचेंज Rain Financial ने वर्कफोर्स में की छंटनी, डिजिटल एसेट्स में गिरावट के बीच एक और बुरी खबर

Moneyweb के मुताबिक, अप्रैल से अभी तक लगभग 5,000 क्रिप्टो कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कॉइनबेस (Coinbase) ने 2022 में क्रिप्टो मार्केट में सबसे बड़ी छंटनी की है। जून में उसने 1,100 लोग निकाल दिए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 5:14 PM
क्रिप्टो एक्सचेंज Rain Financial ने वर्कफोर्स में की छंटनी, डिजिटल एसेट्स में गिरावट के बीच एक और बुरी खबर
क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में गिरावट के चलते इस बिजनेस से जुड़ी कंपनियां लगातार छंटनी कर रही हैं

Rain Financial Inc : डिजिटल एसेट्स में हाल में आई गिरावट के बाद मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस में से एक रेन फाइनेंशियल इंक ने अपने स्टाफ में कटौती की है। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार, 1 सितंबर को इससे जुड़ी खबर दी है।

कंपनी ने कहा कि कंपनी की ऑपरेशनल जरूरतों और बाजार के हालात को देखते हुए जॉब्स में कटौती की गई है। हालांकि कंपनी ने इससे जुड़े आंकड़े नहीं दिए हैं।

रेन फाइनेंशियल ने बताई यह वजह

रेन फाइनेंशियल ने कहा, “एक बिजनेस के रूप में हमें मुश्किल दौर को देखते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं में बदलाव करना होता है, जिससे हम मंदी में परिचालन जारी रख सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें