Get App

ट्रंप सरकार नौकरियां खत्म करने का बना सकती है रिकॉर्ड, अब सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन में होगी 7000 छंटनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान वादा किया था कि चुनाव जीतने पर वह सोशल सिक्योरिटी प्रोग्राम के बजट में किसी तरह की कमी नहीं करेंगे। लेकिन, SSA में 7000 लोगों को नौकरियों से हटाने का मतलब है कि वह अपना वादा तोड़ रहे हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 01, 2025 पर 1:41 PM
ट्रंप सरकार नौकरियां खत्म करने का बना सकती है रिकॉर्ड, अब सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन में होगी 7000 छंटनी
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक 1,00,000 से ज्यादा फेडरल गवर्नमेंट एंप्लॉयीज को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नौकरियां खत्म करने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। एक तरफ जहां दुनियाभर में सरकारों का फोकस नौकरियों के नए मौके पैदा करने पर होता है वहीं अमेरिका में उल्टी गंगा बह रही है। अब अमेरिकी सरकार के उस डिपार्टमेंट में 7000 नौकरियां खत्म करने का प्लान है, जो करोड़ों बुजुर्गों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराता है। सरकार ने 27 फरवरी को इसका ऐलान किया। यह खर्च घटाने के लिए सरकारी एंप्लॉयीज की संख्या घटाने के सरकार के प्लान का हिस्सा है।

7 करोड़ लोगों की आर्थिक मदद करता है यह विभाग

सोशल सिक्योरिटी एडमिनिसट्रेशन (SSA) करीब 7.3 करोड़ रिटायर्ड और दिव्यांग लोगों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराती है। हर महीने सरकार की तरफ से इन लोगों को पैसे भेजे जाते हैं। अब सरकार ने एसएसए के एंप्लॉयीज की संख्या 12 फीसदी से ज्यादा घटाने का फैसला किया है। SSA ने कहा है कि एजेंसी अपने एंप्लॉयीज की संख्या घटाना चाहती है। ऐसे एंप्लॉयीज पर फोकस होगा जो सीधे तौर पर बहुत अहम सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं।

रिटायर्ड लोगों को मिलने वाली आर्थिक सहायता पर पड़ सकता है असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें