अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी हुई है। अचानक हुई इस फायरिंग में एक गोली की आवाज आई और वो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। इस बीच ट्रंप भी समझ गए थे कि उनके साथ अचानक क्या हुआ है। वह अपने कान को छूते है और उनका हाथ पूरा लहूलुहान हो चुका होता है। इस बीच अमेरिकी एजेंसियों ने ट्रंप पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली है। बताया गया है कि 20 साल के लड़के ने रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाया। हमलावर की पहचान पेंसिल्वेनिया के रहने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है।