Dubai flash flood: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पिछले सात दशकों में सबसे खराब बारिश का दौर देखा है। UAE के प्रमुख शहर दुबई (Dubai Flood) की स्थिति तो भयावह हो गई है। दुबई की सड़कें, घर, मॉल और यहां तक कि एयरपोर्ट भी जलमग्न हो गए हैं। बारिश की वजह से रेगिस्तानी शहर डूब गया है। बारिश के बाद आई बाढ़ से सबसे अधिक असर दुबई के ट्रैफिक पर पड़ा है। ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित है। भारी बारिश के चलते कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। दुबई के अलावा ओमान में भी भारी बारिश का कहर जारी है। ओमान में 18 लोगों की मौत हो गई है।
