Get App

Earthquake: तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप, चीन में भी कांपी धरती

Earthquake: अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला। चीन के सरकारी टेलीविजन CCTV के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 8:37 बजे चीनी सीमा से लगभग 82 किमी दूर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कशगर और आर्टक्स सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 23, 2023 पर 10:32 AM
Earthquake: तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप, चीन में भी कांपी धरती
Earthquake: USGS के मुताबिक, तजाकिस्तान में सुबह 5.37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए

तजाकिस्तान (Earthquake in Tajikistan) और अफगानिस्तान (Earthquake in Afghanistan) में गुरुवार (23 फरवरी) को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:37 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, पूर्वी तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हालांकि, अब तक इसमें जानमाल के किसी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा चीन में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

इस बीच, रॉयटर्स के मुताबिक, चीन से लगी सीमाओं के पास भूकंप का असर देखने को मिला है। चीन (Earthquake in China) के शिनजियांग क्षेत्र और ताजिकिस्तान की सीमा के पास लगभग 7.2 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए।

चीन के सरकारी टेलीविजन CCTV के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 8:37 बजे चीनी सीमा से लगभग 82 किमी दूर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कशगर और आर्टक्स सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसके अलावा अफगानिस्तान में भी गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अफगानिस्तान के फायजाबाद में सुबह 6 बजकर 7 मिनट और 6 बजकर 25 मिनट पर दो बार भूकंप आया। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई। ये झटके ऐसे वक्त पर आया है, जब हाल ही में तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें