Get App

Elon Musk Tweet: 'अगर मैं रहस्यमय परिस्थिति में मर जाऊं तो...' एलॉन मस्क के ट्वीट से दुनियाभर में हलचल

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की है, माना जा रहा है कि ये डील आने वाले दिनों में पूरी हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 11:41 AM
Elon Musk Tweet: 'अगर मैं रहस्यमय परिस्थिति में मर जाऊं तो...' एलॉन मस्क के ट्वीट से दुनियाभर में हलचल
टेस्ला प्रमुख के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन यह वायरल हो गया है

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) का एक हालिया ट्वीट फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक ताजा ट्वीट में अपनी 'संदिग्ध मौत' के बारे में बात की है। इसके बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

एलॉन मस्क ने सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर मेरी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है तो, यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।' टेस्ला प्रमुख के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन इसे रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपने इस ट्वीट से पहले मस्क ने एक पोस्ट शेयर की थी जो एक बयान का स्क्रीनशॉट जैसा लगता है। इस स्क्रीनशॉट में रूसी भाषा में लिखा है कि एलॉन मस्क यूक्रेन की फासिस्ट फोर्स को मिलिट्री कम्युनिकेशन डिवाइस सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए मस्क आपकी जवाबदेही तय होगी चाहें आप कितनी भी चालाकियां कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें