World Richest Man: Elon Musk को 9 महीनों में पहली बार तगड़ा झटका लगने जा रहा है। Jeff Bezos ने एलॉन मस्क के सिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज छीन लिया है। सोमवार को Tesla Inc. के शेयरों में आई गिरावट के बाद एलॉन मस्क (Elon Musk Net Worth) के नेट वर्थ घटकर 197.7. बिलियन डॉलर रह गई। जबकि Jeff Bezos 200.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ (Net Worth) के साथ टेस्ला फाउंडर से आगे निकल गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 9 महीनों के बाद एलॉन मस्क के अलावा किसी और को टॉप पर आने का मौका मिला है।
Jeff Bezos फिर एक बार बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी
60 साल के Amazon फाउंडर Jeff Bezos ने 2021 के बाद अब जाकर Bloomberg Billionaires Index की लिस्ट में टॉप किया है। एलॉन मस्क Jeff Bezos से 142 बिलियन डॉलर पीछे हैं। 2022 के अंत से लगातार Amazon के स्टॉक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 2021 में ऊंचाइयों को छूने के बाद लगातार एलॉन मस्क के शेयरों में 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
Elon Musk नहीं रहे दुनिया के अमीर आदमी
सोमवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला के शंघाई फैक्ट्री से शिपमेंट में गिरावट के बाद टेस्ला को नुकसान हुआ है। ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। Amazon महामारी के बाद उभर रहा है, तेजी से उसे ऑनलाइन सेल्स में मुनाफा हो रहा है। एलॉन मस्क को आगे भी तगड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Delaware जज ने एलॉन मस्क के 55 बिलियन डॉलर के पे पैकेज को ठुकरा दिया है। ये एलॉन मस्क का इतिहास का सबसे बड़ा कंपनसेशन पैकेज था।
Bloomberg index में एलॉन मस्क के टेस्ला और स्पेस एक्स में हिस्सेदारी को मिलाकर रैंक दी गई है। बेजोस की संपत्ति का 9% Amazon में उनकी हिस्सेदारी से आता है। Jeff Bezos के लिए अमीर आदमियों की इस लिस्ट में टॉप पर आना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने 2017 में पहली बार माइक्रोसॉफ्ट के Co-Founder बिल गेट्स से ये ताज छीना था।