Get App

'इतने पैसों में तो श्रीलंका खरीद लो', Elon Musk के Twitter को खरीदने के ऑफर पर लोगों ने दी सलाह

मस्क ने Twitter को 54.20 डॉलर प्रति शेयर की दर से 41.39 अरब डॉलर में कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऑफर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 3:22 PM
'इतने पैसों में तो श्रीलंका खरीद लो', Elon Musk के Twitter को खरीदने के ऑफर पर लोगों ने दी सलाह
Elon Musk के Twitter खरीदने के ऑफर पर लोगों ने दी सलाह

एलॉन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार कारण है उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitterfds) को खरीदने का ऑफर। मस्क ने 43 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। अब मस्क कुछ कहें या करें और उसे लेकर मीम्स या जोक न बनें, ऐसे तो हो ही नहीं सकता। इस बीच कुछ इंटरनेट यूजर्स ने दुनिया के सबसे अमीर आदमी को एक और सलाह दे डाली, जिससे कि वे इतने सारे पैसों से इस दौरान संकट में चल रहे एक देश के सभी विदेशी कर्ज चुका सकते हैं।

यहां बात हो रही है श्रीलंका है, जो अपनी आजादी के बाद से अब तक की सबसे खराब आर्थिक मंदी (Sri Lanka Economic Crisis) से जूझ रहा। श्रीलंका ने मंगलवार को अपने 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज चुकाने में हाथ खड़े कर दिए।

अब जब मस्क ने 43 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की बात कह डाली, तो कई यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि मस्क इतने पैसों से श्रीलंका का विदेशी कर्ज चुका दें और उसे ही खरीद लें।

Snapdeal के CEO कुणाल बहल उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कहा कि एलॉन मस्क ने ट्विटर को 43 अरब डॉलर में खरीदने का उनका ऑफर श्रीलंका के विदेश कर्ज के बराबर का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें