TikTok Sale: Microsoft खरीदेगी टिकटॉक? Donald Trump ने किया यह खुलासा

TikTok Sale: शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को माइक्रोसॉफ्ट खरीद सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुद इसका खुलासा किया। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) टिकटॉक को खरीद सकते हैं। जानिए कि इसे कौन खरीदने वाला है और टिकटॉक बिक क्यों रही है?

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 12:18 PM
TikTok के बिक्री की बात इसलिए हो रही है कि अगर इस पर अमेरिकी कंपनी का मालिकाना हक नहीं हुआ तो टिकटॉक को अपना अमेरिकी कारोबार समेटना पड़ेगा। (File Photo- Pexels)

TikTok Sale: शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को माइक्रोसॉफ्ट खरीद सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुद इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टिकटॉक को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है और वह इस ऐप को लेकर बिडिंग वार देखना चाहते हैं। बिडिंग वार का मतलब है कि ट्रंप की इच्छा है कि इसे खरीदने के लिए और भी कंपनियां सामने आएं। इस मामले में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जब माइक्रोसॉफ्ट और टिकटॉक से संपर्क किया तो फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह टिकटॉक को खरीदने के लिए कई लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इसके मालिकाना हक पर 30 दिनों के भीतर फैसला हो जाएगा।

Elon Musk की भी थी चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि टिकटॉक को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) टिकटॉक को खरीद सकते हैं।


TikTok के बिक्री पर क्यों हो रही चर्चा

टिकटॉक के बिक्री की बात इसलिए हो रही है कि अगर इस पर अमेरिकी कंपनी का मालिकाना हक नहीं हुआ तो टिकटॉक को अपना अमेरिकी कारोबार समेटना पड़ेगा। टिकटॉक के अमेरिका में करीब 17 करोड़ यूजर्स हैं। 19 जनवरी तक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस को इसे बंद होने से बचाने के लिए बेचना था। हालांकि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही 20 जनवरी को एक एग्जेक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर इस आदेश को 75 दिनों के लिए टाल दिया। टिकटॉक पर बाइटडांस के मालिकाना हक पर यह खतरा जताया जा रहा है कि अमेरिकियों के डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

X के बाद अब Tiktok भी खरीदेंगे एलॉन मस्क! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं इसके लिए तैयार हूं

Elon Musk की हो जाएगी TikTok? इस कारण चीन सरकार कर रही विचार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।