Elon Musk ने बेचे Tesla के 6.88 अरब डॉलर के शेयर, अप्रैल के बाद पहली स्टॉक सेल

इससे पहले अप्रैल में लगभग 8.5 अरब डॉलर के शेयर बेचने के बाद मस्क ने कहा था कि टेस्ला में अभी और शेयर बेचने की योजना नहीं है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
स्टॉक मार्केट फाइलिंग के मुताबिक, टेस्ला के चीफ ने 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कंपनी के शेयर बेचे हैं

Tesla CEO Elon Musk : टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने लगभग 6.88 अरब डॉलर कीमत में कंपनी के 79.2 लाख शेयर बेचे हैं। एसईसी (SEC) में मंगलवार की रात पब्लिश फाइनेंशियल फाइलिंग्स की एक सीरीज के जरिये यह बात सामने आई है।

अप्रैल में लगभग 8.5 अरब डॉलर के शेयर बेचने के बाद मस्क ने कहा था कि टेस्ला में अभी और शेयर बेचने की योजना नहीं है। संभवतः यह बिक्री उन्होंने ट्विटर इंक (Twitter Inc) खरीदने के लिए फंडिंग की व्यवस्था के लिए की थी।

मस्क के पास बचे इतने शेयर


स्टॉक मार्केट फाइलिंग के मुताबिक, टेस्ला के चीफ ने 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच ये शेयर बेचे हैं। इस स्टॉक सेल के बाद मस्क के पास टेस्ला में 15.54 करोड़ शेयर बचे हैं।

Twitter Sues Elon Musk: एलॉन मस्क के डील तोड़ने पर Twitter ने किया केस, जानिए कंपनी को किन बातों पर है ऐतराज

सोशल मीडिया कंपनी के साथ कानूनी जंग के बीच पिछले सप्ताह हुए ट्विटर पोल्स के कुछ समय बाद एक नया पोल सामने आया। मस्क ने ट्वीट किया था, “ट्विटर के डेली यूजर्स में 5 फीसदी से कम फेक/ स्पैम हैं।” इस ट्विटर पोल में लगभग 8.22 लाख यूजर्स शामिल हुए थे।

यह ट्विटर पोल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक महीने से जारी विवाद के बीच सामने आया है। यह विवाद मस्क के ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर के ऑफर और फिर उसे रद्द करने के बाद शुरू हुआ था।

मस्क ने ट्विटर डील पर क्या कहा

स्पेसएक्स के चीफ (SpaceX chief) ने आरोप लगाया था कि ट्विटर ने फर्जी ट्विटर अकाउंट्स का सही से खुलासा नहीं किया था, जिसके चलते उन्होंने डील टर्मिनेट कर दी थी।

क्या भारत को लेकर भिड़ गए Elon Musk और Twitter? Tesla CEO बोले-सोशल मीडिया फर्म ने खतरे में डाला तीसरा बड़ा बाजार

51 वर्षीय मस्क ने कहा था कि यदि ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agrawal) फेक अकाउंट्स का आंकड़ा साबित कर दें तो वह डील पर फिर से आगे बढ़ सकते हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।