Get App

Elon musk : ‘ऑफिस में हैं या जाने की कर रहे तैयारी तो रहें अलर्ट’, Twitter आज से शुरू करेगी छंटनी

Elon musk की Twitter की “हर कर्मचारी के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम्स और कस्टमर डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए” अस्थायी रूप से ऑफिस बंद करने और बैज एक्सेस सस्पेंड करने की योजना है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 9:18 AM
Elon musk : ‘ऑफिस में हैं या जाने की कर रहे तैयारी तो रहें अलर्ट’, Twitter आज से शुरू करेगी छंटनी
एलॉन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर की आधी वर्कफोर्स को हटाने की योजना है, जिससे पिछले महीने 44 अरब डॉलर में खरीदी गई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी की कॉस्ट घट जाएगी

Elon Musk : ट्विटर इंक (Twitter Inc) की आज शुक्रवार, 4 नवंबर से छंटनी शुरू करने की योजना है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में यह बात कही। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि एलॉन मस्क (Elon Musk)  की ट्विटर की आधी वर्कफोर्स को हटाने की योजना है, जिससे पिछले महीने 44 अरब डॉलर में खरीदी गई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी की कॉस्ट घट जाएगी।

ट्विटर के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, “ट्विटर को मजबूती देने के प्रयासों के तहत, हम शुक्रवार से कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स में कटौती का प्रोसेस शुरू करेंगे।”

आज से पहुंचने लगेंगे छंटनी के ईमेल

ट्विटर ने कहा, हम मानते हैं कि इसका उन तमाम लोगों पर खासा असर पड़ेगा जिन्होंने Twitter के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन भविष्य में कंपनी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें