एक शख्स को उसकी कंपनी ने काम पर आने में 20 मिनट की देरी के चलते कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया। Reddit की एक पोस्ट के अनुसार, वह व्यक्ति कंपनी में सात साल से ज्यादा समय से काम कर रहा था और यह पहले मौका था जब उसे काम पर आन में देर हुई।
एक शख्स को उसकी कंपनी ने काम पर आने में 20 मिनट की देरी के चलते कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया। Reddit की एक पोस्ट के अनुसार, वह व्यक्ति कंपनी में सात साल से ज्यादा समय से काम कर रहा था और यह पहले मौका था जब उसे काम पर आन में देर हुई।
इस घटना को उनके ही एक सहयोगी ने रेडिट पर शेयर की है। उन्होंने कहा, "हमारे साथी सहयोगी, जो सात सालों से ज्यादा समय में कभी लेट नहीं हुए, उन्हें पहली बार देर होने के कारण निकाल दिया गया।"
पोस्ट में यूजर ने शेयर किया कि जिस कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया वह पहली बार लेट हुआ। उन्होंने यह भी पोस्ट किया कि इसके में कंपनी के सभी कर्मचारियों ने देर से कार्यालय आने का फैसला किया है। जब तक कि कंपनी उस व्यक्ति को फिर से काम पर नहीं रख लेती है।
पोस्ट में लिखा, "कल, मुझे और मेरे सभी सहयोगियों को देर हो जाएगी और जब तक वे उसे फिर से नियुक्त नहीं करेंगे, हम तब तक देर से आते रहेंगे।" पोस्ट पर 4.1k से ज्यादा कॉमेंट आए हैं, जिसमें कई लोगों ने काम पर देर से आने की अपनी कहानियों को साझा किया है।
एक यूजर ने लिखा, "मैं नए साल के दिन शुरुआती शिफ्ट में दो मिनट लेट था। मैनेजर ने मेरे चेहरे पर एक नजर डाली। अपनी घड़ी टैप की और कहा कि मुझे अपनी टाइमिंग पर काम करने की ज़रूरत है।"
एक दूसरे यूजर ने कहा, "अपनी पिछली नौकरी में, मुझे 6 साल में एक बार देर हो गई थी। यह एक बड़ा बर्फ़ीला तूफ़ान था। मैं 5:00 बजे काम के लिए निकला और 9:05 बजे अपने डेस्क पर था। मुझे निकाला नहीं गया था, लेकिन मुझे उस दिन एक कड़ी बात करनी पड़ी और मैनेजर ने वास्तव में इसे मेरी वार्षिक समीक्षा में लिखा था। यह समय पर होना अगले साल के लिए एक प्रदर्शन लक्ष्य था।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।