Get App

Monkey B Virus से चीन में पहले इंसान की मौत, जानिए क्या है ये खतरनाक वायरस

बीजिंग के रहने वाले पशु चिकित्सक को मितली और उल्टी की शिकायत होने लगी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 1:37 PM
Monkey B Virus से चीन में पहले इंसान की मौत, जानिए क्या है ये खतरनाक वायरस

कोरोना वायरस से जूझ रही पूरी दुनिया के सामने अब मंकी बी (Monkey B Virus -BV) वायरस  का खतरा पैदा हो गया है। चीन में इस वायरस से संक्रमित मिले पहले व्यक्ति की बीजिंग में मौत हो गई।

चीनी सीडीसी वीकली (China CDC Weekly) रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में 2 बंदरों का ऑपरेशन किया था। इसके बाद से यह पशु चिकित्सक इस वायरस की चपेट में आ गए थे।

मार्च में बंदरों का ऑपरेशन करने के बाद 53 साल के पशु चिकित्सक (veterinarian) को मितली और उल्टी (nausea and vomiting) होने लगी थी। इसके एक महीने बाद उन्हें उल्टी, बुखार और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने लगी थीं। डॉक्टर ने कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन 27 मई को उनकी मौत हो गई। इस बात का खुलासा चाइना सीडीसी वीकली ने शनिवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में किया है।

अप्रैल के मध्य के आसपास रिसर्चर्स ने मरीज से कुछ तरल पदार्थों का टेस्ट किया था। इसके बाद नतीजों में अल्फाहेपेस्वायरस इन्फेक्शन (alphaherpesvirus infection) की बात सामने आई थी।

क्या मां के दूध पर कोरोना वैक्सीन का कोई असर पड़ता है? स्टडी में सामने आई बड़ी बात

इसके बाद रिसर्चर्स ने आगे के टेस्ट के लिए खून, गले का स्वैब, नाक का स्वैब आदि के सैंपल जुटाए। इन सैंपल्स को चीन के नेशनल इंस्टीट‌‌्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (National Institute for Viral Disease Control and Prevention - IVDC)  में भेजा गया था। IVDC ने सैंपल के चार टेस्ट किए थे। ये टेस्ट मंकी बी, वैरिसेला जोस्टर वायरस (varicella-zoster virus -VZV), मंकीप्रॉक्स वायरस (monkeypox virus और ऑर्थोपोक्सवायरस (orthopoxvirus) के लिए किए गए थे। हालांकि इसमें केवल मंकी बी वायरस ही पॉजिटिव पाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें