फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। उन्होंने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यूरोपीय संसद के चुनाव में पार्टी की करारी हार को देखते हुए ये फैसला किया। एग्जिट पोल के मुताबिक मैंक्रों की रिनेसां पार्टी (Renaissance party) रविवार को हुए यूरोपीय संसदीय चुनाव में मरीन ली पेन की दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली से हार रही है। उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए पहले दौर के चुनाव 30 जून को होंगे। वहीं दूसरे दौर के चुनाव 7 जुलाई को कराए जाएंगे।
