Get App

जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के धरती से टकराने की आशंका, दुनिया में छा सकता है अंधेरा

जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के पृथ्वी से टकराने से इलेक्ट्रिकल ग्रिड और इस तरह की दूसरी चीजों को नुकसान हो सकता है। इस स्टॉर्म की स्पीड 429 से 575 किमी प्रति सेकेंड हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 12:48 PM
जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के धरती से टकराने की आशंका, दुनिया में छा सकता है अंधेरा
NOAA ने कहा है कि ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर इसका ज्यादा असर दिख सकता है। इसके चलते रेडियो सिग्नल में भी डिस्टरबेंसेज आ सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के धरती से आज टकराने की आशंका जताई है। इससे पूरी दुनिया में अंधेरा छा सकता है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के धरती से टकराने की आशंका है। इससे जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म पैदा हो सकता है।

जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के पृथ्वी से टकराने से इलेक्ट्रिकल ग्रिड और इस तरह की दूसरी चीजों को नुकसान हो सकता है। इस स्टॉर्म की स्पीड 429 से 575 किमी प्रति सेकेंड हो सकती है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज की एक्टिविटी में बदलाव देखने को मिला है।

सोलर जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म का मतलब है कि सूरज से बहुत ज्यादा मात्रा में कोरोनल मास इजेक्शन होने वाला है। ऐसा होने पर धरती और कुछ दूसरे प्लेनेट्स की तरफ हाई इंटेंसिटी एनर्जी रिलीज होगी। नासा ने कहा है कि धरती से टकराने के बाद स्टॉर्म विकराल रूप ले सकता है। इसकी वजह सोलर विंड स्ट्रीम की तेज रफ्तार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें