Get App

JSW Steel Q1 Results: मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर हुआ ₹4651 करोड़, रेवेन्यू में 10% का इजाफा

JSW Steel Q1 Results: जून 2026 तिमाही में खर्च 41830 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 40325 करोड़ रुपये के थे। कच्ची स्टील का प्रोडक्शन जून 2026 तिमाही में एक साल पहले से 3 प्रतिशत बढ़कर 6.59 मिलियन टन हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 4:39 PM
JSW Steel Q1 Results: मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर हुआ ₹4651 करोड़, रेवेन्यू में 10% का इजाफा
Q1 में JSW Steel ने आंध्र प्रदेश में 2 मिलियन टन सालाना क्षमता वाले स्टील प्लांट का कंस्ट्रक्शन भी शुरू किया।

JSW स्टील ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (कंपनी के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर 4651 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 2184 करोड़ रुपये था। इस तरह लगभग 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 47364 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 43147 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके खर्च 41830 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 40325 करोड़ रुपये के थे। JSW Steel का कच्ची स्टील का प्रोडक्शन जून 2026 तिमाही में एक साल पहले से 3 प्रतिशत बढ़कर 6.59 मिलियन टन हो गया। एक साल पहले यह 6.38 मिलियन टन था।

तिमाही के दौरान कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 16350 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से 2 मिलियन टन सालाना क्षमता वाले स्टील प्लांट का कंस्ट्रक्शन भी शुरू किया। JSW Steel, JSW ग्रुप का हिस्सा है। यह स्टील बनाने वाली भारत की 6 प्रमुख कंपनियों में से एक है।

JSW Steel के शेयर में 1 प्रतिशत की तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें