US School Shooting: जॉर्जिया के हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 वर्षीय छात्र ने की 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 9 घायल

Georgia high school shooting: जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने कहा कि बैरो काउंटी के विंडर में स्थित अपालाची हाई स्कूल में हुए हमले में दो छात्र और दो शिक्षक मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल के एक छात्र कोल्ट ग्रे को परिसर में दो अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उस पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाएगा

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
Georgia high school shooting: ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई (फोटो- AP)

Georgia high school shooting: अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाईस्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी की दर्दनाक खबर सामने आई है। एक 14 वर्षीय छात्र ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में दो टीचर्स और दो छात्र शामिल हैं। जॉर्जिया के विंडर में स्थित अपालाची हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के अलावा 9 लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (4 सितंबर) को एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय एक छात्र ने गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी। फायरिंग के बाद छात्रों को अपनी क्लास में शरण लेनी पड़ी। कुछ छात्र फुटबॉल स्टेडियम में शरण लेने के लिए भाग पड़े।

पुलिस ने स्कूल परिसर में घेराव कर लिया था। माता-पिता यह पता लगाने के लिए दौड़ पड़े कि क्या उनके बच्चे सुरक्षित हैं। हत्या के आरोप में 14 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। जॉर्जिया में अधिकारियों ने स्थानीय हाई स्कूल में गोलीबारी के दौरान मारे गए चार पीड़ितों की पहचान की है। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर क्रिस होसी ने अपालाची हाई स्कूल (Apalachee High School) में मारे गए दो छात्रों की पहचान मेसन शेरमेरहॉर्न और क्रिश्चियन एंगुलो के रूप में की है। दोनों 14 साल के हैं।

आरोपी गिरफ्तार


उन्होंने कहा कि गणित के शिक्षक रिचर्ड एस्पिनवाल और क्रिस्टीना इरमी की भी हत्या की गई है। कथित शूटर 14 वर्षीय कोल्ट ग्रे (Colt Gray) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज यानी गुरुवार को उसे अदालत में पेश होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि उस पर एक वयस्क की तरह हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।

होसी ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इस फायरिंग में अन्य शूटरों ने भाग लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांचकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए सुरागों की जांच कर रहे हैं कि इसमें शामिल किसी भी संभावित सहयोगी की पहचान की जा सके।

फायरिंग के बाद कर दिया सरेंडर

अधिकारियों को सबसे पहले भारतीय समानुसार बुधवार रात लगभग 10:20 लगभग 1,900 छात्रों वाले स्कूल में गोलीबारी की खबर मिली। एक अधिकारी ने कहा, "फायरिंग के कुछ ही मिनटों में कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही स्कूल को सौंपे गए दो स्कूल संसाधन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने तुरंत उस व्यक्ति से मुलाकात की। व्यक्ति ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया। वह जमीन पर लेट गया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।"

क्या था मकसद?

अधिकारियों ने कहा कि उसके मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कानून प्रवर्तन को "इस समय किसी भी लक्ष्य" के बारे में पता नहीं है। FBI के अनुसार, जांचकर्ताओं ने मई 2023 में संदिग्ध से मुलाकात की थी। ऑनलाइन पोस्ट की गई धमकियों के बारे में उससे और उसके पिता से पूछताछ की थी, जिसमें बंदूकों की तस्वीरें भी शामिल थीं। FBI ने एक बयान में कहा, "पिता ने कहा कि उनके घर में शिकार करने वाली बंदूकें थीं।" संदिग्ध पर एक साल पहले ऑनलाइन धमकियां देने का भी आरोप है। इसके बाद अधिकारियों ने "स्थानीय स्कूलों को इस विषय पर निरंतर निगरानी रखने के लिए सचेत किया"।

स्थानीय मीडिया आउटलेट WSB-TV के अनुसार, बुधवार को मारे गए लोगों में से एक 14 वर्षीय मेसन शेरमेरहॉर्न था, जो ऑटिस्टिक था। परिवार के सदस्यों ने मेसन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, क्योंकि वे उसे नहीं ढूंढ़ पाए थे। बाद में कथित तौर पर उन्होंने पुष्टि की कि वह गोलीबारी में बच नहीं पाया।

ये भी पढ़ें- Haryana polls: 'एथलीट राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए': राहुल गांधी के विनेश फोगट और बजरंग पुनिया से मुलाकात पर बोले मनोहर लाल

उनके परिवार के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, शिक्षक और कोच डेविड फेनिक्स पैर और कूल्हे में गोली लगने से घायल हो गए। कानून प्रवर्तन ने यह नहीं बताया कि किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था, या कितनी गोलियां चलाई गई थीं। दर्जनों पुलिस अधिकारियों ने स्कूल में गोलीबारी की घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। छात्रों को उनके परिवारों को सौंपने से पहले पास के फुटबॉल स्टेडियम में ले जाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।