DHL To Layoff : जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL ने बड़ा ऐलान किया है। DHL, इस साल 8,000 लोगों की छंटनी करने जा रहा है। DHL ने 2027 तक 1 बिलियन यूरो ($1.08 बिलियन) से अधिक बचत करने के लिए इस साल 8,000 नौकरियों की छंटनी करने का ऐलान किया है। जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी ने बताया कि इसके वार्षिक ऑपरेशनल लाभ में 7.2% की गिरावट आई है। यह छंटनी DHL के पोस्ट एंड पार्सल जर्मनी डिवीजन में की जाएगी और यह कुल कर्मचारियों का 1% से अधिक होगी। यह कदम कंपनी के "फिट फॉर ग्रोथ" प्रोग्राम का हिस्सा है।