Get App

फेड के संदेश के बाद ‘बियर मार्केट’ में फंसे Global bonds, 2021 के हाई से 20% टूटा बाजार

हाल में हुई Jackson Hole symposium में फेडरल रिजर्व चेयर Jerome Powell से मिले सख्ती के संदेश के बाद अमेरिका से लेकर यूरोप तक के अधिकारियों ने अपने यहां सख्त मॉनेटरी पॉलिसी पर जोर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 2:28 PM
फेड के संदेश के बाद ‘बियर मार्केट’ में फंसे Global bonds, 2021 के हाई से 20% टूटा बाजार
आसमान छूती महंगाई और इसे थामने के लिए पॉलिसी मेकर्स द्वारा अपनाई गई ब्याज दरों में बढ़ोतरी की नीति ने बॉन्ड में चार दशकों के बुल मार्केट को थाम दिया है

Global bonds : आर्थिक मंदी की कीमत पर महंगाई को काबू करने के केंद्रीय बैंकों के प्रयास ग्लोबल बॉन्ड मार्केट पर भारी पड़ रहे हैं। इससे बने दबाव के चलते ग्लोबल बॉन्ड्स एक जेनरेशन में पहले बियर मार्केट में फंस गए हैं।

सरकारी और इनवेस्टमेंट ग्रेड कॉर्पोरेट बॉन्ड्स से संबंधित ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट टोटल रिटर्न इंडेक्स अपने 2021 के उच्चतम स्तर से 20 फीसदी ज्यादा टूट चुका है, जो 1990 में अपनी शुरुआत के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। हाल में हुई Jackson Hole symposium में फेडरल रिजर्व चेयर Jerome Powell से मिले सख्ती के संदेश के बाद अमेरिका से लेकर यूरोप तक के अधिकारियों ने अपने यहां सख्त मॉनेटरी पॉलिसी पर जोर दिया है।

इनफ्लेशन के दबाव से लॉस में चल रहा गोल्ड, इसे होल्ड करें या बेच दें?

थम गया चार दशकों का बुल मार्केट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें