दुनिया की सबसे महंगी है ये गोल्ड प्लेटेड बिरयानी, कीमत जान कर चौंक जाएंगे आप

दुबई में एक भारतीय होटल जिसे बॉम्बे बोरो कहा जाता है, दुनिया में सबसे महंगी रॉयल गोल्ड बिरयानी बेचता है

अपडेटेड Apr 05, 2021 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement

दुनिया भर में बिरयानी (Biryani) सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है और जब यह व्यंजन के नए रूप आजमाने की बात आती है, तो खाने के प्रेमी बेहद खुश हो जाते हैं। आज हम आपको बिरयानी एक ऐसे ही नए रूप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से पहले आप उसके बारे में सुन कर ही चौंक जाएंगे। आप लोगों ने आज तक गोल्ड प्लेटेड हार, अंगूठी, गाड़ी और चश्मों के बारे में तो बुहत सुना होगा, लेकिन क्या आपने गोल्ड प्लेडेट बिरयानी (Gold Plated Biryani) के बारे में सुना है?

आज आपको हम इसी बिरयानी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। दरअसल दुबई में एक भारतीय होटल जिसे बॉम्बे बोरो कहा जाता है, दुनिया में सबसे महंगी रॉयल गोल्ड बिरयानी बेचता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये बिरयानी कितनी महंगी हो सकती है? तो इसका जवाब जानने से पहले, ये जान लीजिए कि जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका दाम भी है और गोल्ड प्लेटेड बिरयानी को खाने के लिए आपको 20000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। दुबई में इस बिरयानी की एक थाली 1,000 दिरहम यानी 19,705.85 रुपये में बिकती है।

आखिर इतनी महंगी क्यों है ये बिरयानी?

बिरयानी की इस एक प्लेट में 3 किलो चावल और मीट होता है। इसमें करी और मीट जैसे मटन चौप, मीटबॉल, ग्रिल्ड चिकन और कई तरह के कबाब मिलाए जाते हैं। इसके अलावा प्लेट में तीन तरह के चावल होते हैं - उनमें से एक सिंपल चिकन बिरयानी चावल, दूसरा कीमा चावल, जबकि तीसरा सफेद और केसर चावल होता है।

इस प्लेट में कारमेलाइज्ड सब्ज़ियां और दूसरे व्यंजन भी होते हैं और इसे आप अपनी भूख के आधार पर पूरे परिवार को या उससे भी ज्यादा लोगों को खिला सकते हैं। इसे गोल्ड प्लेटेड इसलिए कहा जाता है, क्योंकि डिश को परोसे जाने से पहले 23 कैरेट सोने की पत्ती में लपेटा जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।