Get App

Alphabet और Meta के कर्मचारियों की 2021 में रही मौज, 3 लाख डॉलर मिला औसत वेतन

गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) और फेसबुक की (Meta Platforms) दुनिया की ऐसी कंपनियां हैं जिनके मध्यम स्तर के कर्मचारी (median workers) हर साल करोड़पति बन जाते हैं। इन कर्मचारियों को 2021 में लगभग 3 लाख डॉलर (2.33 करोड़ रुपये) मिले

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2022 पर 5:23 PM
Alphabet और Meta के कर्मचारियों की 2021 में रही मौज, 3 लाख डॉलर मिला औसत वेतन
वाल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ ज्यादातर एसएंडपी 500 कंपनियों के मध्यम स्तर के कर्मचारियों का वेतन खासा बढ़ा

गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) और फेसबुक की (Meta Platforms) दुनिया की ऐसी कंपनियां हैं जिनके मध्यम स्तर के कर्मचारी (median workers) हर साल करोड़पति बन जाते हैं। इन कर्मचारियों को सालाना लगभग 3 लाख डॉलर (2.33 करोड़ रुपये) मिलते हैं। वाल स्ट्रीट जरनल के एक एनालिसिस में ये बातें सामने आई हैं।

150 कंपनियों के औसत कर्मचारियों का वेतन 1 लाख डॉलर से ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ ज्यादातर एसएंडपी 500 कंपनियों के मध्यम स्तर के कर्मचारियों का वेतन खासा बढ़ा। हालांकि जॉब मार्केट की मुश्किलें बढ़ी हैं। लगभग 150 कंपनियां ऐसी थीं, जिनके मध्यम स्तर के कर्मचारी को 1 लाख डॉलर (77 लाख रुपए) से ज्यादा कमाई होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें