Hajj 2025 Rules: सऊदी अरब ने हज के लिए जारी किए नए नियम, बच्चों पर बैन से लेकर वीजा नियमों में भी बदलाव

New rules for 2025 Hajj: सऊदी अरब ने 2025 की हज यात्रा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हज यात्रा में बच्चों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने वाला एक नया प्रतिबंध भी शामिल है। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य तीर्थयात्रा के दौरान भारी भीड़ से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों से बच्चों की रक्षा करना है। 2025 के हज के लिए पहली बार सऊदी अरब जाने वाले तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
New rules for 2025 Hajj: सऊदी अरब ने कहा है कि इस साल हज पर बच्चों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

Saudi Arabia releases New Hajj 2025 rules: सऊदी अरब ने इस साल बच्चों को हज यात्रा में भाग लेने से रोक दिया है। सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को हज के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ से जुड़े संभावित जोखिमों से बचाना है। मंत्रालय के अनुसार, हज के दौरान बड़ी भीड़ बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। इसलिए यह एहतियाती उपाय आवश्यक है। इसके अलावा, 2025 के हज के लिए पहली बार हज करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार इस धार्मिक दायित्व को निभाने का अवसर देना है।

विजा नियमों में बदलाव

खाड़ी देश ने सख्त वीजा नियम को भी लागू किया है। 1 फरवरी, 2025 से सऊदी अरब भारत सहित 14 देशों के तीर्थयात्रियों के लिए केवल सिंगल-एंट्री वीजा जारी करेगा। अधिकारियों ने पाया कि अधिक तीर्थयात्रियों ने प्रमुख स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ा दी है। इससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। अपडेटेड वीज नीति का उद्देश्य उपस्थित लोगों की संख्या को नियंत्रित करके हज यात्रा को बेहतर बनाना है।


सऊदी अधिकारी तीर्थयात्रा को सुरक्षित और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए हज नियमों को अपडेट करते रहते हैं। तीर्थयात्रियों को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने और जटिलताओं से बचने के लिए नए गाइडलाइंस का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

क्यों किया बदलाव?

सऊदी अरब ने जो अपनी वीजा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, वो 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी होंगे। इसके तहत 14 देशों के यात्रियों को सिंगल-एंट्री वीजा तक सीमित कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य लंबी अवधि के विजिट वीजा पर सऊदी में एंट्री करने वाले हज यात्रियों की चिंताओं को दूर करना है। नए नियम अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन पर लागू होंगे।

नीतिगत बदलाव के तहत, सऊदी सरकार ने इन देशों से पर्यटन, व्यवसाय और पारिवारिक यात्राओं के लिए वन ईयर मल्टीपल एंट्री को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। 1 फरवरी से सभी 14 देशों के नागरिक केवल सिंगल-एंट्री वीजा के लिए पात्र होंगे। यह 30 दिनों के लिए वैध है। यह मुद्दा 2024 में विशेष रूप से गंभीर हो गया, जब अत्यधिक गर्मी और भीड़भाड़ के कारण 1,200 से अधिक तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई।

पहली बार के तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता

2025 के हज के लिए पहली बार जाने वाले तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सऊदी अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक मुसलमानों को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार पवित्र यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें- Tips For 2025 Board Exams: परीक्षा से पहले आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता? अपनाएं ये टिप्स, आएंगे शानदार परिणाम

पेमेंट सिस्टम में बदलाव

इसके अलावा हज यात्रा के लिए नई पेमेंट सिस्टम शुरू की गई है। इसके तहत हाजियों को किश्तों में भुगतान करना होगा। यदि हजयात्रियों ने समय पर भुगतान नहीं किया तो उनकी यात्रा पर संकट आ सकता है। इस नई सिस्टम का उद्देश्य यात्रा को अधिक संगठित और सुरक्षित बनाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।