भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) के बीच रिश्तों की तल्खी से हर कोई वाकिफ है। हालांकि भारत की तरफ से रिश्तों को सुधारने पर जोर दिया जाता रहा है लेकिन फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की किसी भी कोशिशों के आसार नजर नहीं आते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भारत के खिलाफ नफरती पाठ पढ़ाया जा रहा है। पाकिस्तान के कक्षा 10वीं की इतिहास की किताब में भारत और हिंदुओं पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।
पाकिस्तान की किताबों में पढ़ाया जा रहा झूठा इतिहास
बता दें कि न्यूज 18 ने पाकिस्तानी स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस की पड़ताल की है। इस सिलेबस के तहत छपने वाली किताबों को नेशनल बुक फाउंडेशन (फेडरल टेक्स्टबुक बोर्ड, इस्लामाबाद) के जरिए पब्लिश किया गया है। पाकिस्तानी स्टडीज-II नाम की किताब की पड़ताल करने पर उसमें तमाम तरह की गलतियां पाई गई हैं। इस किताब में इतिहास की घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
भारत पर लगाए गए कई तरह के संगीन आरोप
पाकिस्तान की इस किताब में लिखा गया है कि भारत मे लगातार कई तरह के एटॉमिक टेस्ट को अंजाम दिया जिससे कि इस एरिया का पवर बैलेंस बिगड़ गया है। इसके अलावा किताब में भारत में हिंदुओं द्वारा मुस्लिमों के नरसंहार किए जाने का झूठ भी लिखा गया है। किताब में लिखा गया है कि हिंदुओं ने भारत में मुसलमानों का नरसंहार किया और कश्मीर मसले को हल नहीं होने दिया। पाकिस्तान में बच्चों को इसी तरह का झूठ किताबों में परोस कर उनके मन में भारत के खिलाख नफरती जहर भरा जा रहा है।
भारत के परमाणु परीक्षणों को लकर पढ़ाए जा रहे गलत फैक्ट
पाकिस्तानी किताबों में बाबरी घटना और भारत की तरफ से किए गए एटॉमिक टेस्ट को लेकर भी बच्चों को गलत फैक्ट परोसा जा रहा है। पाकिस्तानी किताबों में लिखा गया है कि भारत ने राजस्थान को पोखरण में तीन एटॉमिक टेस्ट किए जिससे क्षेत्र में पावर बैलेंस बिगड़ गया। इसका जवाब देने के लिए पाकिस्तान सरकार को काफी कड़ मेहनत से गुजरना पड़ा।