Global Superpowers by 2050: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भविष्यवाणी की है कि 2050 तक भारत, अमेरिका और चीन प्रमुख ग्लोबल सुपरपावर के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक "जटिल विश्व व्यवस्था" बनेगी, जिसे वैश्विक नेताओं को नेविगेट करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 'स्ट्रेट्स टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में 71 वर्षीय ब्लेयर ने कहा कि 2050 तक दुनिया में केवल तीन महाशक्तियां ही होंगी। वो तीन महाशक्तियां अमेरिका, चीन और संभवत: भारत हैं। बता दें कि अभी दुनिया में महाशक्तियों की बात होती है तो सबकी जुबां पर अमेरिका, रूस और चीन का नाम आता है।
