Indonesia Violence: इंडोनेशिया के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Indonesia Violence: कहा जा रहा है कि हारने वाली टीम के समर्थक मैदान में पहुंच गए और उपद्रव करने लगे। जिसमें भगदड़ मच गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

अपडेटेड Oct 02, 2022 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में 129 से अधिक लोगों के मौत हो गई है।

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। मैच में अरेमा को 3-2 से हराने के बाद जावानीस क्लब अरेमा और पर्सेबाया सुरबाया के समर्थक आपस में भिड़ गए। इंडोनेशियाई पुलिस ने कहा फुटबॉल मैच के दौरान रात भर मची भगदड़ में 127 लोगों की मौत हो गई और 180 लोग घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे शुरू हुआ झगड़ा

खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया (Persebaya Surabaya) के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे। दोनों टीमों के फैंस आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते ये झगड़ा पूरे स्टेडियम में फैल गया और लोग एक दूसरे से भिड़ गए। हालात ये थे कि वहां मौजूद सुरक्षाबलों को किसी तरह अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। दंगा बढ़ता देख इंडोनेशिया की नेशनल आर्म्ड फोर्सेस को मौके पर बुलाया गया।


हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसी तरह सेना के जवानों ने दंगा कर रही भीड़ को स्टेडियम से बाहर निकाला। स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद भी जमकर हिंसा हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं? पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।

Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।