Israel-Palestine: हमास के आतंकियों ने क्रूरता की सारी हदें की पार, मृत महिला के नग्न शव को ट्रक में रख घुमाया

Israel-Palestine: इस संघर्ष के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हमास के आतंकी एक पिकअप ट्रक में एक महिला के शव को नग्न अवस्था में घुमा रहे हैं। इस पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह शव एक जर्मन महिला का है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे महिला के शरीर के सुरागों का मिलान एक जर्मन महिला शनि लौक की तस्वीरों से किया है। मृतक महिला के पैरों पर बने टैटू इस बात का सबसे बड़ा सुराग हैं। हालांकि फिलहाल इस दावे पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है

अपडेटेड Oct 08, 2023 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
Israel-Palestine: इस संघर्ष के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हमास के आतंकी एक पिकअप ट्रक में एक महिला के शव को नग्न अवस्था में घुमा रहे हैं

Israel-Palestine: इजराइल इस समय हमास के हमलों का सामना कर रहा है। यहूदी देश इजराइल ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युद्ध का ऐलान भी कर दिया है। अब इस संघर्ष के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हमास के आतंकी एक पिकअप ट्रक में एक महिला के शव को नग्न अवस्था में घुमा रहे हैं। इस पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह शव एक जर्मन महिला का है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे महिला के शरीर के सुरागों का मिलान एक जर्मन महिला शनि लौक की तस्वीरों से किया है। मृतक महिला के पैरों पर बने टैटू इस बात का सबसे बड़ा सुराग हैं। हालांकि फिलहाल इस दावे पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

क्या कहा मृतक महिला की मां ने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लूक की मां ने कहा है कि उनकी 30 वर्षीय बेटी जर्मन थी और वह इजराइल में एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ बाहर गई थी। उसकी मां ने बताया कि उसने वीडियो देखा है और लोगों से इस बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने में सहायता करने के लिए कहा। जिस वक्त लौक एक आउटडोर संगीत समारोह में हिस्सा ले रही थीं उस वक्त आतंकवादियों ने उस इलाके में घुसपैठ की थी। इजराइल और फिलिस्तीनी ग्रुप हमास के बीच चल रहे इस संघर्ष के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।

हमास के हमले के बीच इजराइल में फंसी हैं नुसरत भरूचा, टीम ने बताया नहीं हो पा रहा अभिनेत्री से कॉन्टैक्ट | Moneycontrol Hindi


हमास का इजराइल पर हमला

शनिवार की तड़के सुबह हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था।इस हमले में अभी तक सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं कई हजार लोग घायल भी हो गए हैं। इजराइल के जवाबी हमले में 230 से ज्यादा गाजावासी भी मारे गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले का बदला लेने का वादा किया है। सेना ने कहा कि इजरायली सेना और हमास के सैकड़ों आतंकवादियों ने 20 से अधिक इजरायली जगहों पर रात भर लड़ाई की। इजरायल में 1,000 से ज्यादा लोग गोलियों और 3,000 से ज्यादा लोग आने वाले रॉकेटों से घायल हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।