Get App

'इजरायल आपके साथ खड़ा है' बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा कि वे जल्दी 'आजाद' हो जाएंगे

Israel Iran: बेंजामिन नेतन्याहू ने अंग्रेजी में जारी एक वीडियो बयान में कहा, "मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता है।" उन्होंने ईरान के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका "शासन हमारे इलाके को अंधेरे में और गहरे युद्ध में डुबो देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 9:09 PM
'इजरायल आपके साथ खड़ा है' बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा कि वे जल्दी 'आजाद' हो जाएंगे
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा कि वे जल्दी 'आजाद' हो जाएंगे

इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान के लोगों को एक नए संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल उनके साथ खड़ा है, क्योंकि उनकी सरकार उनका दमन कर रही है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में नेतन्याहू ने कहा, "ईरान के लोगों को पता होना चाहिए कि इजरायल आपके साथ खड़ा है।"

उन्होंने कहा, "हर दिन, आप एक ऐसे शासन को देखते हैं, जो आपको अपने अधीन कर लेता है। लेबनान की रक्षा और गाजा की रक्षा के बारे में उग्र भाषण देता है और फिर भी हर दिन वो शासन हमारे इलाके को अंधेरे में, गंभीर युद्ध की ओर धखेल देता है।"

उन्होंने ईरानियों को यह चेतावनी भी दी कि मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता। इजरायल की सेना लेबनान में लगातार ईरान समर्थित हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है।

नेतन्याहू ने अंग्रेजी में जारी एक वीडियो बयान में कहा, "मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें