पाकिस्तान में छिपकर बैठे एक और आतंकी का अंत हो गया है। पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे (Lakhbir Singh Rode) की मौत हो गई है। लखबीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल था। सूत्रों ने बताया कि जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में मौत हो गई। कथित तौर पर रोडे को दिल का दौरा पड़ा।
