बार्सिलोना के बाद PSG में फुटबॉल के जौहर दिखाएंगे लियोनेल मेसी, जल्द हो सकती है घोषणा

ज्यादा फीस के कारण बार्सिलोना क्लब ने मेसी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया था

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 2:32 AM
Story continues below Advertisement

फुटबॉल के लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल Lionel Messi ने बार्सिलोना क्लब को छोड़ने के बाद Paris Saint Germain (PSG) के साथ जुड़ने के लिए सहमति दी है। फ्रांस के मीडिया के अनुसार, मेसी और PSG के बीच कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

इटली के पत्रकार Fabrizio Romano ने एक ट्वीट में एग्रीमेंट के बारे में कुछ जानकारी दी है।

राज्यों के रेवेन्यू में कमी की भरपाई के लिए केंद्र ने जारी किए 9,871 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि यह दो वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट है और इसे जून 2024 तक बढ़ाने का विकल्प है। मेसी की फीस 3.5 करोड़ पाउंड प्रति सीजन होगी। इसके साथ ही उन्हें इंसेंटिव भी मिलेंगे। ट्वीट में कहा गया है कि मेसी ने निश्चित तौर पर PSG के साथ जुड़ने का प्रपोजल स्वीकार कर लिया है।

मेसी के जल्द पेरिस पहुंचने की संभावना है। पेरिस में उनके मेडिकल टेस्ट के बाद वह  दो वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करेंगे।

34 वर्षीय मेसी अर्जेंटीना से नागरिक हैं। वह अर्जेंटीना की टीम के साथ ही FC बार्सिलोना क्लब के लिए भी कई गोल कर चुके हैं। बार्सिलोना क्लब ने मेसी को किए जा रहे अधिक भुगतान के कारण उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया था।


हालांकि, मेसी ने कहा था कि वह बार्सिलोना क्लब को नहीं छोड़ना चाहते थे और वे अपनी फीस भी घटाने को तैयार थे। मेसी के प्रशंसकों को भी उनके बार्सिलोना क्लब को छोड़ने से निराशा हुई थी। इसे बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।