राज्यों के रेवेन्यू में कमी की भरपाई के लिए केंद्र ने जारी किए 9,871 करोड़ रुपये

फाइनेंस कमीशन ने 17 राज्यों को कुल 1,18,452 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की सिफारिश की है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement

केंद्र सरकार ने पोस्ट डिवॉल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट (PDRD) ग्रांट के तौर पर राज्यों को जुलाई के लिए 9,871 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह PDRD ग्रांट की पांचवीं मासिक किस्त है। इसके साथ ही मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में पात्र राज्यों को PDRD के तौर पर जारी की गई कुल राशि 49,355 करोड़ रुपये हो गई है।

संविधान के आर्टिकल 275 के तहत यह ग्रांट दी जाती है। डिवॉल्यूशन के बाद राज्यों के रेवेन्यू में कमी की भरपाई के लिए 15वें फाइनेंस कमीशन की सिफारिशों के अनुसार ग्रांट जारी की गई है।

GST काउंसिल की अगली मीटिंग इस महीने के अंत में होने की संभावना, बढ़ सकती है कंपनसेशन की अवधि

फाइनेंस कमीशन ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 17 राज्यों को यह ग्रांट देने की सिफारिश की थी।

इस ग्रांट के लिए राज्यों की पात्रता और ग्रांट की राशि को फाइनेंस कमीशन ने रेवेन्यू के आकलन और राज्य के खर्च के बीच अंतर को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए डिवॉल्यूशन के अनुमान को ध्यान में रखते हुए तय किया था।

फाइनेंस कमीशन ने इस फाइनेंशियल ईयर में 17 राज्यों को 1,18,452 करोड़ रुपये की कुल PDRD ग्रांट देने की सिफारिश की थी। इसमें से 41.67 प्रतिशत राशि जुलाई तक जारी की गई है।


ग्रांट पाने वाले राज्य असम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल हैं।

केरल को अभी तक लगभग 8,288 करोड़ रुपये की सबसे अधिक ग्रांट मिली है। इसके बाद पश्चिम बंगाल को 7,336 करोड़ रुपये मिले हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।