Get App

भगोड़ा मेहुल चोकसी डॉमिनिका में गिरफ्तार, एंटीगा पुलिस को सौंपने की तैयारी

इसी के साथ इस बात का सस्पेंस खत्म हो गया कि मेहुल चोकसी एंटीगा से कहां गायब हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 9:12 AM
भगोड़ा मेहुल चोकसी डॉमिनिका में गिरफ्तार, एंटीगा पुलिस को सौंपने की तैयारी

भगोड़ा मेहुल चोकसी डॉमिनिका से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ इस बात का सस्पेंस खत्म हो गया कि मेहुल चोकसी एंटीगा से कहां गायब हो चुका है। डॉमिनिका की पुलिस अब चोकसी को एंटीगा पुलिस को सौंपने की तैयारी में है।

मेहुल चोकसी भारतीय बैंकों को चूना लगाकर फरार है। वह फिलहाल ED और CBI की वॉन्टेड लिस्ट में है। रविवार 23 मई को चोकसी के परिवार के एक सदस्य ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से लगातार उसकी तलाश चल रही थी।

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी भागा, वहां के पीएम ने कहा- छीन लेंगे नागरिकता 

चोकसी का पता लगाने में इंटरपोल की पुलिस भी लगी हुई थी। मंगलवार रात को चोकसी के खिलाफ येलो नोटिस अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसे डॉमिनिक से पकड़ा गया। वहां की स्थानीय पुलिस अब चोकसी को एंटीगा पुलिस को सौंपने की तैयारी में है।

एंटीगा की लोकल मीडिया के मुताबिक, डॉमिनिका अब चोकसी को एंटीगा पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया में लगी है। इससे पहले एंटीगा सरकार ने इंटरपोल और दूसरी इंटरनेशनल पुलिस एजेंसी से संपर्क किया था ताकि चोकसी को तुरंत पकड़ा जा सके।

चोकसी को 2017 में एंटीगा और बरबुडा की नागरिकता मिली थी। जनवरी 2018 में भारत से भागने के बाद से ही चोकसी एंटीगा में रह रहा था।

एंटीगा सरकार का सख्त रूख

इस मामले में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (Gaston Browne) ने कहा था कि अगर मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया है तो हम उसकी नागरिकता छीन लेंगे।

एंटीगा और बरबुडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा, हालांकि मेहुल चोकसी के यहां से क्यूब (Cuba) भागकर जाने का संभावना कम है। हमारे पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि वह एंटीगा से भाग गया है। उन्होंने कहा, उनकी सरकार ने भारत को मेहुल चोकसी के लापता होने की सूचना दी है, साथ ही इंटरपोल के साथ जानकारी भी शेयर की जा रही है। गैस्टन ब्राउन ने कहा, हमें विश्वास है कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा, लेकिन उचित प्रक्रिया के बाद।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें