लाखों पुराने डिवाइस जैसे पुराने Mac, iPhone, PlayStation 3 और Nintendo 3DS गेमिंग कंसोल, बड़ी संख्या में स्मार्ट टीवी, सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे "स्मार्ट" डिवाइस और यहां तक कि कुछ PlayStation 4s के गरुवार, 30 सितंबर को इंटरनेट कनेक्टिविटी खोने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, बड़ा इंटरनेट ब्लैकआउट होने की संभावना है, क्योंकि 30 सितंबर 2021 को कई डिवाइसेज में IdentTrust DST Root CA X3 सर्टिफिकेट एक्सपायर हो रहा है। ये सर्टिफिकेस एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस के बीच में सुरक्षित कनेक्शन को एनक्रिप्ट करता है।
