रूस की कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक V वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर दक्षिण अफ्रीका के आशंका जताने के बाद नामबिया ने भी इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका ने इस सप्ताह कहा था कि वह स्पुतनिक V वैक्सीन को स्वीकृति नहीं देगा क्योंकि इससे HIV का संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
नामिबिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बाद उसने भी इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की लिस्ट में रखा है।
नामिबिया सर्बिया से डोनेशन के तौर पर स्पुतनिक V की 30,000 डोज ली थी। इसमें से अभी तक 120 से कम डोज लगाई गई हैं।
हालांकि, इस वैक्सीन को डिवेलप करने वाले रूस के गैमालेया सेंटर ने इस वैक्सीन से HIV का संक्रमण होने की आशंका को गलत बताया है।
इसका कहना है कि 7,000 से अधिक लोगों पर की गई क्लिनिकल स्टडी में इसका कोई प्रमाण नहीं मिला था।