Get App

Naomi Osaka हैं प्रेग्नेंट, साल 2024 तक टेनिस कोर्ट से रहेंगी बाहर

Naomi Osaka: दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। वे 2024 तक टेनिस से ब्रेक लेंगी। बता दें कि ओसाका एक जापानी प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर हैं। 4 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन है। जिसमें दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और दो यूएस ओपन खिताब हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 11:22 AM
Naomi Osaka हैं प्रेग्नेंट, साल 2024 तक टेनिस कोर्ट से रहेंगी बाहर
नाओमी ओसाका जापानी प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर हैं। वो 4 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन हैं

Naomi Osaka: दुनिया की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) प्रेग्नेंट (pregnant) हैं। उन्होंने बुधवार को खुद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। 25 साल की ओसाका ने कहा कि ऐलान किया है कि वो साल 2024 तक टेनिस खेल से बाहर रहेंगी। हाल ही में 8 जनवरी को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था। 4 बार की महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता नाओम ओसाका ने साल 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। पिछले एक साल में अगर देखा जाए तो ओसाका टेनिस कोर्ट पर कम ही नजर आईं।

जापानी टेनिस प्लेयर ओसाका ने ट्वीट कर कहा कि कोर्ट में वापस आने का उन्हे इंतजार है। लेकिन साल 2023 के लिए उनके पास एक लाइफ अपडेट है। उन्होंने कहा कि अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ओसाका ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे पास भविष्य में देखने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन एक चीज जो मैं आगे देख रही हूं वह यह है कि मेरा बच्चा मेरा एक मैच देखे और किसी को बताए कि वह मेरी मां है। ओसाका के मुताबिक, साल 2023 मेरे लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। लेकिन मैं साल 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी करूंगी। आप सभी को ढेर सारा प्यार। ओसाका ने सितंबर के बाद से कोई टेनिस मैच नहीं खेला है। अगले हफ्ते शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने के फैसले से कई लोग हैरान हो गए थे। दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने 8 जनवरी को साल के पहले ग्रैंड स्लैम से हटने का फैसला किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें