Nepal: नेपाल में डॉक्टरों की एक टीम ने 26 साल के शख्स के पेट से शराब की बोतल निकालने में सफलता हासिल की है। यह मामला रौतहट जिले के गुजरा नगरपालिका का है। 26 साल नूरसाद मंसूरी (Nursad Mansuri )की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट में असहनीय दर्द था। मेडिकल जांच के दौरान पेट में शराब की बोतल (Vodka bottle) के बारे में पता चला। शख्स को 5 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2.30 घंटे की संर्जरी के बाद पेट से बोतल निकाली जा सकी।
पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल डाल दी हो।
एक डॉक्टर ने बताया कि बोतल पेट में जाने से नूरसाद की आंत फट गई थी। जिससे मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी। लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। ऑपरेशन के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हालात बेहद मुश्किल थे। लेकिन सर्जरी सफल रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा संदेह है कि बोतल को प्राइवेट पार्ट के जरिए नूरसाद के पेट में डाला गया था। पुलिस ने इस मामले में नूरसाद के एक एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी फिलहाल पूछताछ जारी है।
पुलिस की जांच पड़ताल जारी
वहीं चंद्रपुर पुलिस ऑफिस के हवाले से कहा गया है कि हमने नूरसाद के एक दोस्त को हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं। रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर (Bir Bahadur Budha Magar) ने कहा कि नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं।