क्या श्रीलंका जैसा हो रहा नेपाल का हाल? पेट्रोल की खपत घटाने को दो दिन की छुट्टी घोषित कर सकती है सरकार

करीब एक महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के परिणामस्वरूप वैश्विक तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, क्योंकि रूसी तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगा हुआ है

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
श्रीलंका की तरह अब नेपाल को भी विदेशी मुद्रा की कमी से जूझना पड़ रहा है और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं

नेपाल सरकार देश में ईंधन की खपत घटाने के लिए सरकारी कार्यालयों में दो दिन की छुट्टी घोषित करने पर विचार कर रही है। दरअसल, श्रीलंका की तरह अब नेपाल को भी विदेशी मुद्रा की कमी से जूझना पड़ रहा है और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

कैबिनेट के सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ नेपाल और नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने सरकार को दो दिन की सरकारी छुट्टी करने की सलाह दी है।

कई तेल उत्पादक देशों पर लगा है प्रतिबंध


करीब एक महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के परिणामस्वरूप वैश्विक तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, क्योंकि रूसी तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है। अन्य प्रमुख तेल उत्पादक ईरान और वेनेजुएला को भी पेट्रोलियम बेचने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

एक्टर R Madhavan के बेटे वेदांत ने जमाई धाक, भारत के लिए जीता तैराकी में सिल्वर मेडल

कोविड-19 महामारी (Covid19 pandemic) के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्राएं ठप होने के बाद पर्यटन पर निर्भर नेपाल को विदेशी मुद्रा भंडार (foreign reserves) में गिरावट का सामना कर रहा है।

प्रस्ताव पर विचार कर रही सरकार

अधिकारियों ने कहा कि सरकार इस सलाह में नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के लिए खासी बचत की उम्मीद कर रही है जो सब्सिडी दरों पर ईंधन बेच रही है और उसे मौजूदा वैश्विक कीमतों पर भारी नुकसान उठा रही है।

सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने मीडिया को बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव आया है लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है।

Bank Opening Time: बैंक खुलने का बदल गया समय, ग्राहकों को होगा फायदा, जानिए कैसे

आयातित वाहनों पर ड्यूटी घटा सकता है नेपाल

विदेशी मुद्रा के संकट को देखते हुए नेपाल सरकार ने विदेश में रह रहे नेपाली नागरिकों से देश के बैंकों में डॉलर खाते (dollar accounts) खोलने और निवेश करने की अपील की है।

कार्की ने कहा कि सरकार आयातित वाहनों और ऐसे दूसरे सामानों पर ड्यूटीज घटाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।