Earthquake Alert: नेपाल में 5.6 रिक्टर के भूकंप ने मचाई तबाही, 125 लोगों की मौत

नेपाल को लगातार भयानक छोटे-बड़े भूकंपों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर हिमालय की गोद में बसे इस क्षेत्र में 5.6 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक 125 लोगों की इसमें जान गई है और तेजी से आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। इस भूकंप का केंद्र नेपाल का जाजरकोट जिला रहा -

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
AFP के मुताबिक 119 लोगों की अभी तक मौत हुई है

Earthquake Alert: शनिवार की सुबह हिमालय की गोद में बसे नेपाल में 5.6 रिक्टर के एक और भूकंप ने दस्तक दी। इस भूकंप ने सैंकड़ों लोगों की जान ली। जहां एक तरफ नेपाल सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, वहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के हिसाब से भूकंप 5.7 रिक्टर का रहा। इसके अलावा US जियोलॉजिकल सर्वे भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी

कई लोगों की गई जान


करनाली प्रांत के पुलिस स्पोकपर्सन गोपाल चंद्र भट्टाराय ने बताया कि  AFP के मुताबिक 119 लोगों की अभी तक मौत हुई है और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं नेपाल के मीडिया आउटलेट्स और PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तीव्र भूकंप में 125 लोगों की जान गई है। ये भूकंप नेपाल के जाजरकोट जिले से शुरू हुआ था। जाजरकोट और रुकुम जिलों में 140 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं और कम से कम 80 लोगों की मौत हुई है।

बचाव अभियान जारी

जाजरकोट के स्थानीय अधिकारी हरिष चंद्र शर्मा ने बताया कि भूकंप की वजह से संपर्क कर पाने में दिक्कतें आ रही हैं। जाजरकोट एक पर्वतीय इलाका है जिसकी आबादी 1,90,000 है। पश्चिमी रुकुम के पुलिस अधिकारी नमाराज भट्टाराय ने बताया कि बचाव और सर्च अभियान अभी जारी है। ब्लॉक हो गई सड़कों और भूकंप की वजह से आए लैंडस्लाइड्स की वजह से गिरे मलबे को हटाया जा रहा है।

पाकिस्तानी एयरबेस मियांवाली पर हुआ हमला, सुसाइड बॉम्बर्स ने किया अटैक

प्रधानमंत्री मोदी ने जाहिर किया शोक

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जान और माल की हानि को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को तेजी से सर्च और बचाव अभियान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल में आए भूकंप को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में नेपाल को हर संभव मदद पहुंचाने का वादा किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।