पाकिस्तानी एयरबेस मियांवाली पर हुआ हमला, सुसाइड बॉम्बर्स ने किया अटैक

उत्तरी पाकिस्तान के मियांवाली में स्थित एयर फोर्स बेस में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आतंकी संगठन के हमलावर सीढ़ियों की मदद से दीवारों को फांदकर अंदर दाखिल हो गए। एयरबेस में कई धमाके हुए और पार्क किए गए प्लेन्स को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड बॉम्बर्स ने इस मिशन को अंजाम दिया है। इस हमले से जुड़े कई वीडियोज सामने आ रहे हैं।

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement
तालिबान से जुड़ा आतंकी समूह तहरीक ए जिहाद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उत्तरी पाकिस्तान में स्थित मियांवाली के पाकिस्तानी एयरफोर्स बेस में शुक्रवार को सुसाइड बॉम्बर्स ने तबाही मचा दी। इस अटैक के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। हालांकि इस अटैक को लेकर अभी तक किसी भी तरह की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान से जुड़े आतंकी समूह तहरीक-ए-जिहाद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वर्तमान में क्लियरेंस ऑपरेशन जारी है।


Earthquake Alert: नेपाल में 5.6 रिक्टर के भूकंप ने मचाई तबाही, 125 लोगों की मौत

मामले की हो रही है जांच

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने सीढ़ियों की मदद से दीवारों को पार किया और एयर बेस में दाखिल हो गए। सभी सुसाइड बॉम्बर्स लेटेस्ट हथियारों से लैस थे। इस हमले में Air Force Base में पार्क किए गए कई प्लेन्स को निशाना बनाया गया और उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। अभी तक किसी भी तरह की अधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज इस घटना की पुष्टि कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।