Nepal Plane Crash: नेपाल आर्मी को मिली क्रैश प्लेन की लोकेशन, जानिए कहां गिरा था तारा एयर का प्लेन

नेपाल आर्मी के एक स्पोक्सपर्सन ने ट्वीट किया, खोज और बचाव दल ने क्रैश हुए प्लेन की लोकेशन पता लगा ली है। हालांकि अभी इसकी डिटेल आनी बाकी हैं। तारा एयर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता हो गया था, जिसमें इसमें चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे

अपडेटेड May 30, 2022 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने रविवार सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद भी इससे संपर्क नहीं हो पाया

Nepal Plane Crash : नेपाल आर्मी को रविवार को क्रैश हुए एक नेपाली प्राइवेट एयरलाइंस के प्लेन की लोकेशन मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। नेपाल आर्मी के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “खोज और बचाव दल ने क्रैश हुए प्लेन की लोकेशन पता लगा ली है। अभी इसकी डिटेल आनी बाकी हैं।”

मस्तांग जिले में हुआ था क्रैश

नेपाल की तारा एयर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता हो गया था, जिसमें इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 22 यात्री हैं। इनमें 4 भारतीय हैं। यह प्लेन मस्तांग जिले के कोवांग गांव में क्रैश हुआ था।


नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने रविवार सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन 11 बजे के बाद भी इससे संपर्क नहीं हो पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट 30 साल पुराना था।

Aadhar Card: ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड? जानें तरीका

जोमसोम के आकाश में देखा गया था विमान

चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्र प्रसाद ने एएनआई से फोन पर बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा, “इस एयरक्राफ्ट को मस्तांग में जोमसोम के ऊपर आकाश में देखा गया था और फिर यह माउंट धौलागिरि की ओर मुड़ गया। इसके बाद से संपर्क खत्म हो गया था।”

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने सुदर्शन बरतौला ने कहा कि इस प्लेन में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावी तीन सदस्यीय नेपाली क्रू मेंबर थे।

Business Idea: IRCTC के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

ठाणे की 4 सदस्यों की फैमिली थी सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट में सवार भारतीयों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांदेकर (त्रिपाठी) और उनके बच्चे धनुष और ऋतिका थे। यह फैमिली मुंबई के पास ठाणे शहर की रहने वाली है।

एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, Tara Air नेपाल के पहाड़ों में सेवाएं देने वाली सबसे बड़ी एयरलाइन है। उसने ग्रामीण नेपाल के विकास में मदद के लिए 2009 में परिचालन शुरू किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।