Get App

कोरोना के नए-नए वेरिएंट जानवरों से इंसानों में कर रहे हैं वापसी, एक्सपर्ट ने किया नए खतरे का इशारा

जानवरों में भी कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है, ऐसे में इसके नए वेरिएंट के सामने आने की आशंका बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2022 पर 8:18 AM
कोरोना के नए-नए वेरिएंट जानवरों से इंसानों में कर रहे हैं वापसी, एक्सपर्ट ने किया नए खतरे का इशारा
मिंक से कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा (फाइल तस्वीर)

कोरोना वायरस संक्रमण काल पूरी दुनिया से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके नए-नए वेरिएंट दुनिया भर के लिए नई टेंशन पैदा कर रहे हैं। दिसंबर 2019 में पहली बार चीन के वुहान शहर में नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण के बारे में पता चला था। लेकिन अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या कोरोना वायरस के नए-नए वेरिएंट जानवरों की वजह से सामने आ रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जानवरों की वजह से कोरोना म्यूटेट कर रहा है और वहीं से इंसानों में फैल रहा है।

वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि दुनियाभर में जानवरों के जरिए इंसानों में कोरोना वायरस फैलने के मामले बढ़ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो म्यूटेंट्स की निगरानी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। कोरोना वायरस इंसानों में कैसे फैला, इस बारे में अभी तक वैज्ञानिकों की कोई एकमत राय नहीं है।

नए वेरिएंट से बढ़ी टेंशन

कुछ स्टडी में दावा किया गया कि यह चमगादड़ों से इंसानों में फैला है। हालांकि इस दावे को पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए। कुछ स्टडी में कहा गया है कि हो सकता है कि यह चीन के वुहान मार्केट के किसी जानवर के जरिए इंसानों में आया हो। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के इन्फेक्शियस डिसीज डिविजन से जुड़े एक प्रोफेसर ने कहा कि जानवरों में सार्स-कोव-2 में छोटा सा म्यूटेशन भी इंसानों के लिए बहुत ज्यादा संक्रामक और जानलेवा साबित हो सकता है। अभी तक जानवरों से कितने इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस बारे में कोई आंकड़ा नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिनों पहले अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (Center for Disease Control and Prevention -CDC) ने बताया था कि 4 लोग ऐसे मिले हैं, जो जानवरों से संक्रमित पाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें