अब Omicron के इन sub variants से बढ़ेंगे कोविड के मामले, एक बड़े स्वास्थ्य अधिकारी ने दी यह चेतावनी

स्वास्थ्य अधिकारी ने वायरस से रक्षा के लिए कुछ नियम भी बताए। इनमें समय से टीकाकरण, कम्युनिटी ट्रांसमिशन या एक व्यक्ति पर भारी जोखिम की स्थिति में मास्क लगाकर बचाव और बीमार होने पर घर में रुकना शामिल हैं

अपडेटेड Jul 10, 2022 पर 10:27 AM
ग्लोबल हेल्थ लीडर और इपिडेमिओलॉजिस्ट डॉ. टॉम फ्राइडेन ने एक ट्वीट में लिखा, Omicron sub-variants BA.4 और BA.5 बने हुए हैं और संक्रमण में नई बढ़ोतरी की वजह बन सकते हैं

Omicron sub variants : ओमीक्रोन सब वेरिएंट्स BA.4, BA.5 से नए कोविड संक्रमण (Covid infection) सामने आ सकते हैं। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने हाल में यह बात कही है।

उन्होंने वायरस से रक्षा के लिए कुछ नियम भी बताए। इनमें समय से टीकाकरण, कम्युनिटी ट्रांसमिशन या एक व्यक्ति पर भारी जोखिम की स्थिति में मास्क लगाकर बचाव और बीमार होने पर घर में रुकना शामिल हैं।

ऐसे कर सकते हैं अपना बचाव


ग्लोबल हेल्थ लीडर और इपिडेमिओलॉजिस्ट डॉ. टॉम फ्राइडेन (Tom Frieden) ने एक ट्वीट में लिखा, “Omicron sub-variants BA.4 और BA.5 बने हुए हैं और संक्रमण में नई बढ़ोतरी की वजह बन सकते हैं। हम समय पर टीकाकरण, कम्युनिटी ट्रांसमिशन या आप के हाई रिस्क होने की स्थिति में मास्क लगाकर और बीमार होने पर घर में रुककर खुद को और दूसरों को बचा सकते हैं। ”

Coronavirus Updates: एक दिन 18,840 नए केस और 43 लोगों की मौत

मास्क अभी भी है जरूरी

उन्होंने आगे सुझाव दिया कि भले ही मास्क जरूरी नहीं है, लेकिन कोविड के प्रसार को कम करने में सहायता के लिए यह अभी भी आवश्यक टूल बना हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के विश्लेषण के मुताबिक, मास्क पहनने से सार्स सीओवी-2 (SARS CoV 2) के रिप्रोडक्शन की संख्या में खासी कमी आई है। इसके साथ ही, उन्होंने कोविड से बचाव के लिए एन95 मास्क (N95 mask) के इस्तेमाल पर जोर दिया है।

एन95 मास्क भी है फायदेमंद

उन्होंने कहा, यदि आप सेहत के लिहाज से कमजोर हैं या बेहतर सुरक्षा चहते हैं तो आप एक एन95 मास्क पहनिए।

उन्होंने कहा, “यदि आप कोविड को लेकर चिंतित हैं और आप ऐसे लोगों के साथ घर पर हैं जो मास्क नहीं पहनते हैं तो एन95 मास्क पहनने पर विचार कीजिए।”

Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, पहले दिन से होने लगेगी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।