पूरी दुनिया का कोरोना से हाल बेहाल है। नॉर्थ कोरिया में तो हालात बदतर हो गए हैं। यहां कोरोना का कहर जारी है। नॉर्थ कोरिया में सोमवार को बुखार से मौत के आठ और मामले सामने आए हैं, जबकि 3,92,920 और लोग बुखार से पीड़ित हैं। किम जोंग-उन ने दवाई की आपूर्ति में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही किम ने कोरोना पर काबू पाने के लिए सेना को उतारने का फैसला किया है। नॉर्थ कोरिया में इन दिनों लॉकडाउन लागू है।
